सपनों की दुनिया में सपने लेकर हम आते हैं। कभी ठोकरें, कभी तकलीफ़ें, कभी दर्द, कभी छोटी-छोटी खुशियाँ हम पाते हैं… बहुत-से सपनों में एक सपना ऐसा होता है जो हर कोई देखता है, पर ख़ुशक़िस्मत होते हैं वो जिनका एक सपना पूरा होता है। ऐसा ही एक सपना जो हर कलाकार देखता है और मेहनत तो बहुत करता है, पर यहाँ सबका सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं होता…
एक्टर्स की प्रतिभा को परखने और उन्हें सम्मान देने की छोटी-सी ये पहल है DHIMHI ARTS Actor Awards 2026 की।
Image Source: NAC Media
जिसमें अभिनेता चाहे फ़्रेशर हो या ऑडिशन देकर खुद को तराशा हुआ, चाहे 15 साल का हो या 55 साल का — हर कोई यहाँ पार्टिसिपेट कर सकता है और मौका पा सकता है ज्यूरी के आगे लाइव परफ़ॉर्मेंस देने का, बेस्ट एक्टर का ख़िताब जीतने का, कैश रिवार्ड्स का, और तो और Dhimhi Arts के किसी प्रोडक्शन में काम करने का।
Dhimhi Arts™, जो एक अवॉर्ड-विनिंग प्रोडक्शन कंपनी है और हर क़दम पर बेहतरीन कहानियाँ कहने के लिए आगे बढ़ रही है।
तो जुड़े रहिए Dhimhi Arts के साथ आगे के अपडेट्स के लिए
लेखक करन निम्बार्क की जन्मभूमि व कर्मभूमि मुंबई है । वर्ष २००४ में मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य में प्रथम श्रेणी में स्नातक किया हैं । करन को हिन्दी के साथ अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, मारवाड़ी भाषाओं का भी ज्ञान हैं । इन्हें लेखन में बचपन से ही रूचि रही है । अब तक कुछ समाचार पत्रों, ऑनलाइन समाचार साईट ( अजेय भारत, द फेस ऑफ़ इंडिया ) के लिए कई कविताएँ, लेख, समीक्षा लिख चुके हैं । कुछ विज्ञापन फिल्में व कुछ लघु फिल्में भी बनाई हैं । मंच से भी जुड़े हैं । सामाजिक कार्यों में भी समयानुसार यथाशक्ति भाग लेते रहते हैं । पहला हिन्दी उपन्यास “नायिका” सह लेखक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री अतनु बिस्वास के साथ लिखा था और उनका दूसरा उपन्यास जो कि नारी प्रधान है और जिसे भारत के दिग्गज लेखकों और कवियों ने सराहा है, शीघ्र ही प्रकाशित होने वाला है । वर्तमान में भारत के अग्रणी डिजिटल मीडिया संस्थान में मुख्य हिन्दी अनुवादक के रूप में कार्यरत हैं और अब तक कई अँग्रेजी व हिन्दी फिल्मों, वेब सीरीज़, म्यूजिक विडियो के लिए सबटाइटल, एफएन, क्लोज्ड कैप्शन लिख चुके हैं ।